#mrtyr #honour #vengeance #politics #pain #chhatisgarh #sukma
 
शादीदों को एक विनम्र श्रद्धांजलि

निंदा,भर्त्सना, आलोचना
बंद इनका व्यापार करो
प्रतिशोध की ज्वाला धधक रही
अब तो कुछ सरकार करो

अब तो कुछ सरकार करो

रक्त का उत्तर रक्त हो
मत फूलो का हार करो
जनता तुमसे कह रही
बंद राजनीती का बाज़ार करो
अब तो कुछ सरकार करो
 
शहादत पे रोटियाँ सेक रहे
उनको तुम लाचार करो
अब तो कुछ प्रतिकार करो
घर में घुसकर वार करो
अब तो कुछ सरकार करो
 
नहीं चाहिए सांत्वना
ना शब्दो की भरमार करो
लहू मांगती धरती अब
सीने में हुँकार भरो
अब तो कुछ सरकार करो
 
मृत्युगीत गूँजे शत्रु ह्रदय में
वीरो ऐसे तुम संहार करो
माटी के लाल तुम क्यों चुप हो
वे पशु,उनसे पशुवत व्यवहार करो
अब तो कुछ सरकार करो
 
शहीद सजे चिताओ पर
उनको अंतिम विदाई दो
सौगन्ध तुमको इस अग्नि की
शत्रुदल में हाहाकार करो
अब तो कुछ सरकार करो
 
बलिदान व्यर्थ न जाने पाये
स्वयँ को तुम तैयार करो
फूँक दो बिगुल युद्ध का
काँप उठे जंगल ऐसी ललकार करो
अब तो कुछ सरकार करो
 
वे कायर छिपकर करते
वीर तुम सीने पे वार करो
मृत्यु बनके बरसो उनपे
यम का तुम अवतार धरो
अब तो कुछ सरकार करो

Comments

Popular posts from this blog